*भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने पर लगाए गए निराधार एवं अवांछनीय आरोपों पर जिला कांग्रेस का कड़ा प्रतिवाद*….. *भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने विधायक राम किशोर दोगने पर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का लगाया था आरोप*…. …. *कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी कर रहे है एक दूसरे पर प्रहार आरोप प्रत्यारोप का दौर है जारी*





भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं में विकास कार्यों को लेकर बहस छिड़ गई है जो थमने का नाम नहीं ले रही कभी भाजपा कार्यकर्ताओं तो तरफ से तो कभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से लगातार प्रहार किए जा रहे है
कल भाजपा मंडल अध्यक्ष ने संजय यादव ने प्रेस नोट जारी कर विधायक दोगने के धरना प्रदर्शन को नौटंकी बताया था वहीं आज कांग्रेस प्रवक्ता अनुरूप बॉयबर द्वारा प्रेस नोट जारी कर फिर भाजपा पर प्रहार किया गया है
रिपोर्ट:,यश पांडे

कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस नोट
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनुरूप बायवार

भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने पर लगाए गए निराधार एवं अवांछनीय आरोपों पर जिला कांग्रेस का कड़ा प्रतिवाद
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनुरूप बायवार ने कहा कि खिरकिया मंडल अध्यक्ष श्री संजय यादव द्वारा हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के संबंध में की गई टिप्पणी न केवल अनुचित एवं असंसदीय है, बल्कि राजनीतिक हताशा का स्पष्ट संकेत भी देती है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की भाषा का कड़े शब्दों में विरोध करती है।
प्रवक्ता ने कहा कि हरदा की जनता ने लगातार दूसरी बार डॉ. दोगने पर विश्वास जताकर उनके विकास कार्यों की पुष्टि की है। यदि पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल के कार्यकाल में हरदा का वास्तविक विकास हुआ होता, तो जनता उन्हें नकारती नहीं।
*भाजपा के भीतर उठते सवाल*
यह सर्वविदित है कि पूर्व मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर खिरकिया और सिराली की चुनी हुई महिला नगर परिषद अध्यक्षों के खिलाफ अनुचित अभियान संचालित किया जा रहा है। हाल ही में हरदा नगरपालिका अध्यक्ष-पति ने भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में स्वीकार किया कि
मंत्रीजी के कार्यकाल में केवल घोषणाएँ और शिलान्यास होते थे, कार्य नहीं होते थे।
जब भाजपा के ही वरिष्ठ स्थानीय पदाधिकारी मंत्रीकाल की वास्तविकता उजागर कर रहे हैं, ऐसे में मंडल अध्यक्ष द्वारा विधायक दोगने पर लगाए गए आरोप केवल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास प्रतीत होते हैं।
*चुनाव हारने के बाद प्रोटोकॉल की अनदेखी*
प्रवक्ता ने आगे कहा कि चुनाव हारने के बाद पूर्व मंत्री कमल पटेल सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं, किंतु सरकारी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल की अनदेखी करना उनकी निरंतर आदत बन गया है। कई अवसरों पर उन्हें भाजपा के ही केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बैतूल–हरदा सांसद श्री डीडी उइके से आगे मंच पर आकर ट्रेन स्टॉपेज, दीप प्रज्ज्वलन, लोकार्पण आदि करने का प्रयास करते देखा गया है।
यह आचरण दर्शाता है कि वे अब तक जनता के फैसले को स्वीकार नहीं कर पाए हैं।
*मंडल अध्यक्ष को सच्चाई का सामना करना चाहिए*
अनुरूप बायवार ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संजय यादव को निराधार आरोप लगाने के बजाय अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा बताई जा रही वास्तविकताओं पर ध्यान देना चाहिए। जनता ने पूर्व मंत्री कमल पटेल को अस्वीकार किया है और आज हरदा विधानसभा में विकास कार्य विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के नेतृत्व में निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं।
अनावश्यक आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों को मौजूदा राजनीतिक सच्चाइयों को स्वीकार करना चाहिए यही हरदा की स्वच्छ और सकारात्मक राजनीति के लिए श्रेयस्कर होगा।










