Uncategorized

*राजेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम बाबड़िया भाजपा में प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त*….*प्रदेश भाजपा की टीम में हरदा जिले को मिला अवसर*

राजेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम बाबड़िया भाजपा में प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त

नियुक्ति के बाद सीएम से की मुलाक़ात

रिपोर्ट:,यश पांडे

खिरकिया। हरदा जिले के खिरकिया क्षेत्र में आने वाले ग्राम बाबड़िया के राजेंद्र सिंह राजपूत को प्रदेश भाजपा में प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर हरदा ज़िले में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। राजेन्द्र सिंह पिछले कई वर्षों से भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपनी सेवाएं पार्टी को देते आ रहे है। श्री राजपूत पार्टी में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी निष्ठा से करते आये है। वे हमेशा से कहते आये है कि जो भी दायित्व मुझें दिया जायेगा उस कार्य को मेरे द्वारा पूर्ण रूप से किया जायेगा। प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्ति के पश्चात उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात की। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि कुशाभाऊ ठाकरे एवं भाजपा पार्टी के सिद्धांतों पर वे हमेशा से कार्य करते आये है और इसी लय में वे अपने इस काम को भी आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। आपको बता दे कि बीते दिनों राजेन्द्र सिंह के पिताजी स्व. दयाराम कलम का स्वर्गवास हो गया था, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने केंद्र सहित प्रदेश से मंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम बाबढिया उपस्थित हुए थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेंमत खंडेलवाल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से प्रदेश पदाधिकारीयो की सूची जारी की। इस दौरान 25 पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। राजेन्द्र सिंह की प्रदेश मंत्री पर नियुक्ति होने को लेकर हरदा, खिरकिया, सिराली, टिमरनी सहित जिले के क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!