*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने आज गांधी जयंती पर गांधी जी को स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए*


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कमल पटेल ने कहा कि बापू का सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है हम सभी आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते है
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांधी जी के स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खिरकिया गांधी चौक पर गांधी जयंती पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ खिरकिया मंडल अध्यक्ष संजय यादव जिला उपाध्यक्ष सुधीर सोनी नगर परिषद उपाध्यक्ष विजयंत गौर भाजपा नेता रविंद्र दुआ, शुभम राठौर राजेश गुप्ता सोनू तिवारी बबलू पंवार किशोर राठौर हरिओम बांके आनंद गौर नूर ऊल हक कुरैशी सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।




