*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने वरिष्ठ भाजपा नेता पूनमचंद गुप्ता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं*… *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा हरदा में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ शिविर की पूनमचंद गुप्ता ने सराहना की* ….*लोकल फॉर वोकल को अपनाए स्वदेशी अपनाए चाइनीज वस्तुओं का वहिष्कार करे:पूनमचंद गुप्ता*

<hr />

रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूनमचंद गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है
वरिष्ठ भाजपा नेता पूनमचंद जी गुप्ता ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन पर लगाए गए स्वास्थ शिविर की सराहना की ओर कहा मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता समाज सेवी पूनमचंद गुप्ता ने कहा कि
“हमें लोकल फॉर वोकल के संकल्प को अपनाना चाहिए, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करें। स्वदेशी अपनाकर ही हम आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं सभी से विदेशी वस्तुओं के वहिष्कार की अपील की है….पूर्व कृषि मंत्री कमल जी पटेल के जन्मदिन पर लगाए गए स्वास्थ शिविर की मै सराहना करता निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से जो लोग पीपुल्स हॉस्पिटल गए है वे सभी स्वास्थ लाभ ले मै उनकी मंगल कामना करता हु”


गुप्ता जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा की जा रही समाज सेवा की सराहना की है
—




