*नवरात्रि पर बेटियों का शुभ आगमन — सोमानी हॉस्पिटल हरदा में हुई 9 कन्याओं की निःशुल्क डिलेवरी*….. *डॉ.पवन सोमानी और डॉ.प्रेरणा अग्रवाल ने दिया है समाज को बेटी बचाओ का संदेश*…..*(देखे वीडियो)* .*सभी का आभार व्यक्त किया*



*नवरात्रि पर बेटियों का शुभ आगमन — सोमानी हॉस्पिटल हरदा में हुई 9 कन्याओं की निःशुल्क डिलेवरी*…..
रिपोर्ट:यश पांडे
हरदा — नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सोमानी हॉस्पिटल ओर मदर केयर क्लिनिक के सहयोग से हरदा में सौभाग्य का अद्भुत संयोग देखने को मिला। यहाँ 9 कन्याओं का जन्म निःशुल्क डिलेवरी के माध्यम से कराया गया।
डॉ. पवन सोमानी और डॉ. प्रेरणा अग्रवाल ने इस सेवा कार्य को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को समर्पित करते हुए समाज को एक सशक्त संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि — “कन्या जन्म किसी परिवार का सौभाग्य है, हमें गर्व होना चाहिए कि हमारी संस्कृति नारी शक्ति की आराधना करती है।”
देखे वीडियो
डॉ. सोमानी और डॉ. प्रेरणा अग्रवाल ने सभी परिजनों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि नवरात्रि जैसे पावन दिनों में यह बेटियाँ माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेकर आई हैं।
दोनों चिकित्सकों ने इस अवसर पर समाज से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की और सभी के सहयोग व शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
—




