मध्य प्रदेश

*नानपोन में सम्मान समारोह का आयोजन* *स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के उपयोग का सांसद दर्शन सिंह ने किया आग्रह*

नानपोन में सम्मान समारोह का आयोजन

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के उपयोग का सांसद दर्शन सिंह ने किया आग्रह


उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नानपोन में अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समिति के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअल माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का आग्रह किया। साथ ही सभी से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने और इसके प्रति जन जागरूकता फैलाने की अपील की। अखिल भारतीय किरार धाकड़ सामाजिक विकास कल्याण समिति के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में फिजूल खर्च से बचने व रात में बारात लगाने के दुष्परिणाम जैसे डी. जे. से हानि, नशा करके डांस करना व झगडा होने, आतिशबाजी से दुर्घटना होना आदि बातों पर गहन चर्चा की गई । इस अवसर पर दिन में बारात लगाने व सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देना विचार किया गया।

अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह चौहान (पप्पू भैया), हरिबाबू जी धाकड़, धनराज सेठ, विजय सिंह चौहान, पुष्कर सिंह चौहान सुरेन्द्र पटेल सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!