मध्य प्रदेश

*मुख्यमंत्री निवास पर किसान आभार सम्मेलन* *मुख्यमंत्री निवास पर किसान आभार सम्मेलन* *मुख्यमंत्री निवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे किसान* *बनेंगे फूड प्रोसेसिंग यूनिट एवं सौर ऊर्जा संयंत्रों पर 90 प्रतिशत मिलेगा अनुदान : मुख्यमंत्री* *भावांतर योजना के लिए मुख्यमंत्री का दर्शन सिंह चौधरी ने किया आभार*

रिपोर्ट;यश पांडे


भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किसान आभार सम्मेलन मध्यप्रदेश के हजारों किसान शनिवार को सीएम हाउस पहुंचे। जहां सीएम मोहन यादव ने पुष्प वर्षा कर किसानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ किसानों की ओर से मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर शाल श्रीफल एवं हल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर हेमंत पटेल दिनेश मीणा नरेंद्र यादव मुकेश शर्मा दीपक गौर सहित विभिन्न किसान संगठनों एवं गौ रक्षक संगठनों के पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

स्वागत भाषण में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार निरंतर जन कल्याण एवं किसान हितैषी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसानों को गेहूं पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया। विपक्ष ने केवल किसानों को बरगलाने का कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई योजना को आगे बढ़ते हुए डॉ मोहन यादव जी ने लक्ष्य से अधिक मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया। और अब भावांतर भुगतान योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने का कार्य मुख्यमंत्री जी ने किया है। भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा। और बाजार के उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान से उन्हें राहत मिली है। किसान हित में मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना एक मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। भाजपा प्रदेश हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारी सरकार निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा कि इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर बिकने से बचाया है।

उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्र और एमपी की भाजपा सरकार में किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया। वहीं बिजली, पानी की व्यवस्था, सिंचाई रकबा, फसलों पर मिलने वाली एमएसपी को लेकर कांग्रेस पर जमकर लताड़ा। इस दौरान प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने भाजपा सरकार में अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके राजनेताओं का नाम लेकर किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान को याद करते हुए कहा कि ये प्रदेश के वो मुख्यमंत्री हैं, जो प्रदेश के किसानों को तरक्की की ओर ले गए।

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के लिए 55 साल में जो नहीं किया वो हमारी भाजपा सरकार ने किया। 20 साल में किसानों का रकबा बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर हो गया। वहीं अब 5 साल में इस सिंचाई रकबे को 100 लाख हेक्टेयर तक किया जाएगा। ये किसानों के लिए भाजपा का संकल्प है। टमाटर प्याज ज्यादा हो जाते हैं, फसल के दाम गिर जाते हैं, अब हम हर जगह फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे, हर फसल सरकार खरीदेगी, किसी किसान को नुकसान नहीं होगा। प्रदेश भर में स्थापित किया जाएगा। सीहोर, ब्यावरा, शाजापुर के किसानों से भी बात करनी है। कार्यक्रम का संचालन नीतिराज सिंह पटेल आभार प्रयागराज रघुवंशी ने किया।

आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक प्रेम शंकर वर्मा, विधायक विश्वनाथ सिंह, पर्यावरण प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल पाटीदार जी, दिलीप सिंह पटोदिया, पुरुषोत्तम शर्मा, भगवान सिंह मीणा, राजेन्द्र सिंह राजपूत, पद्मसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री निवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे किसान

बनेंगे फूड प्रोसेसिंग यूनिट एवं सौर ऊर्जा संयंत्रों पर 90 प्रतिशत मिलेगा अनुदान : मुख्यमंत्री

भावांतर योजना के लिए मुख्यमंत्री का दर्शन सिंह चौधरी ने किया आभार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!