*मांदला की छात्राएं प्रदेश स्तर पर करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व*

*मांदला की छात्राएं प्रदेश स्तर पर करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व*
रिपोर्ट:यश पांडे


शालेय हैंडवाल प्रतियोगिता में जिला जीतने के बाद अपने अच्छे प्रदर्शन को लेकर हायर सेकंडरी स्कूल मांदला की 6 छात्राओ का चयन संभाग स्तरीय टीम में प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए हुआ है जो शाला के लिए गर्व का विषय है ।शाला प्रभारी प्राचार्य महेश मीणा ने बताया कि शाला से ज्योति मीणा,दिव्याशिका सरवरे, भारती कीर,दीपिका बरेठा,मेघा गौर और ज्योति विश्वकर्मा का नर्मदापुरम संभाग की ओर से खेलने के लिए किया गया है जो 1 नवंबर से 5 नवंबर के लिए प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के शिवपुरी जाएंगी आपने बताया कि इन छात्राओ ने पढ़ाई के साथ खेल में रुचि दिखाकर शाला का नाम रोशन किया है जो बहुत ही खुशी का विषय है साथ ही खेल शिक्षक प्रवीण बाथम के उचित मार्गदर्शन का हिस्सा है जिन्होंने इन छात्रा ओ को इस उपलब्धि के लिए तैयार किया है ।हम सभी शाला स्टाप की ओर से इन छात्राओ को शुभकामना देते है कि ये प्रदेश स्तर पर भी सफलता प्राप्त करें और शाला के साथ जिले का नाम रोशन करें शुभकामना देने वालों में प्रभारी प्राचार्य महेश मीणा, ऋतुराज साकेत, प्रवीण बाथम,श्रीमती किरण चाकरडे,श्रीमती रेणुका राठौर, सुश्री नंदा राठौर, विनय गुर्जर, सेवा निवृत शिक्षक एन पी मादुलकर,रमेश विश्वकर्मा शामिल है, रामकिशोर खरे, दुर्गा प्रसाद सोलंकी शामिल है




