Uncategorized

*खिरकिया में नगर परिषद अध्यक्ष ओर पार्षदों आरोप प्रत्यारोप जारी*…. *पार्षद नेहा दुआ ने कहा नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा पार्षदों से कर रही है भेद भाव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विकास कार्यों की मांग की गई उसके बाद शुरू हुआ भूमि पूजन अध्यक्ष द्वारा डेढ़ साल से फाइल दबाने का आरोप*…. *नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने खंडन करते हुए कहा भूमि पूजन की सूचना पहले कई बार दी मेरा उद्देश्य सभी वार्डो में विकास कार्य हो*

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया नगर परिषद में इन दिनों नगर परिषद अध्यक्ष और भाजपा पार्षदों में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है

आज नगर परिषद खिरकिया द्वारा वार्ड 1,4,5 में सीसी रोड का भूमि पूजन हुआ जिसमें अध्यक्ष सहित पार्षद भी उपस्थित थे

वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद नेहा रविन्द्र दुआ द्वारा प्रेस नोट जारी कर नगर परिषद अध्यक्ष को लेकर कहा गया कि हम भाजपा पार्षदों ने कुछ दिनों पहले नगर परिषद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उसमें हम सभी ने अपनी पीड़ा मीडिया के माध्यम से जनता को बताई थी

ओर कहा गया था कि भाजपा पार्षदों के वार्डो में स्वीकृत हुए कार्य नहीं हो रहे है नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा आज जो भूमि पूजन हुआ है उस रोड की फाइल डेढ़ साल से अध्यक्ष के पास है

इन्होंने तभी काम शुरू किया तब हम सभी पार्षदों ने मीडिया के माध्यम से अपनी बात जनता में रखी

इस पर हमने खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा से बात की उन्होंने नेहा रविंद्र दुआ के आरोपों को सिरे से नकारा ओर कहा हमने बहुत बार पार्षदों को सूचित की कि स्वीकृत विकास कार्यों का भूमि पूजन करे उन्होंने रुचि नहीं दिखाई पिछले 4 महीनों से यही पार्षद मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में लगे हुए है मै सभी वार्डो में विकास चाहती हु किसी के साथ भेद भाव नहीं होगा

पार्षद नेहा रविंद्र दुआ जारी प्रेस विज्ञप्ति

*खिरकिया।* नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कौर खनूजा ने शहर के वार्ड क्रमांक-1 एवं 4 की समलित गांधी चौक से तापडिय़ा की दुकान से शीतला माता मंदिर से रामदेव बाबा मंदिर तक सीसी रोड रिन्युवल कोर्ट कार्य लागत 19.88 लाख रूपए का भूमिपूजन किया। इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन हम भाजपा पार्षदों द्वारा अध्यक्ष पर हमारे वार्ड के काम नहीं करने एवं कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में काम करने के आरोप लगाने के बाद अब अध्यक्ष पर बने दवाब के बाद उन्होंने किया है। यह बात वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा पार्षद नेहा रविन्द्र दुआ ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि जिस निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज अध्यक्ष ने किया है। उस कार्य की तकनीकी स्वीकृति होकर ठेकेदार को वर्कआर्डर संबंधी पत्र डेढ़ साल पहले जारी हुआ था। अभी तक इस कार्य का भूमिपूजन करने की याद नप अध्यक्ष को नहीं आई। हम भाजपा पार्षदों ने बीते 14 अक्टूबर को एक संयुक्त प्रेसवार्ता में जब अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप सबूतों के साथ लगाया। तब अध्यक्ष ने मेरे एवं वार्ड-1 के समलित रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के लोग एवं अन्य विपक्षी लोग हम भाजपा पार्षदों पर यह आक्षेप लगा रहे हैं कि जब भाजपा पार्षद विरोध में हैं तो फिर भूमिपूजन में साथ क्यों तो इस संबंध में मैं कहना चाहती हूं जनता ने हमें वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना है। अध्यक्ष ने अभी तक हमारे साथ भेदभाव किया और निर्माण कार्य का भूमिपूजन नहीं किया। लेकिन जब निर्माण कार्य मेरे एवं वार्ड-1 की पार्षद फूलबाई उईके के वार्ड में हो रहा है तो हम हमारे वार्ड की जनता के चुने हुए प्रतिनिधि पार्षद के रूप में तो कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के साथ हम भाजपा पार्षदों लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विकास कार्य में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने को लेकर ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!