मध्य प्रदेश

*हरदा को जिला बनाने से लेकर सिंचाई-सड़क तक दी हैं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कई सौगातें: महेंद्र सिंह खनूजा*…. *वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं*

*हरदा को जिला बनाने से लेकर सिंचाई-सड़क तक दी हैं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कई सौगातें: महेंद्र सिंह खनूजा*….

*वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं*

रिपोर्ट:यश पांडे


हरदा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह खनूजा ने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जो कार्य किए हैं, वे आज जन-जन को दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरदा को जिला बनाने से लेकर नहरों की सिंचाई व्यवस्था, ग्रामीण सड़कों का जाल, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार—यह सब कमल पटेल के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

मै पूर्व कृषि मंत्री कमल जी पटेल को उनके जन्मदिन पर बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूँ

वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा ने कहा कि कमल पटेल ने हरदा को विकास की नई पहचान दी है। आज हरदा मध्यप्रदेश के विकसित जिलों में गिना जाता है। आने वाले समय में औद्योगिक विकास की दिशा में भी हरदा को नई सौगातें मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि जनसेवा और विकास ही कमल पटेल की पहचान है, हम सभी कमल जी पटेल के साथ कदम से कदम मिला कर सहयोग करेंगे और हरदा की जनता उनके कार्यों को सदा याद रखेगी और आगे भी विकास होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!