*वन नेशन, वन इलेक्शन” पर परामर्श सम्मेलन का हुआ आयोजन* *मुख्य वक्ता दर्शन सिंह चौधरी ने एक चुनाव प्रणाली के बताए लाभ* *वन नेशन वन इलेक्शन से बढ़ेगी देश के विकास की गति* *सांसद दर्शन सिंह चौधरी*

“वन नेशन, वन इलेक्शन” पर परामर्श सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुख्य वक्ता दर्शन सिंह चौधरी ने एक चुनाव प्रणाली के बताए लाभ
“वन नेशन, वन इलेक्शन” से बढ़ेगी देश के विकास की गति : सांसद दर्शन सिंह चौधरी
रिपोर्ट:यश पांडे



इटारसी भवानी प्रसाद मिश्र संस्कृति भवन में सोमवार को “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर परामर्श सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीताशरण शर्मा मुख्य वक्ता लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं अतिथि के रूप में माया नारोलिया राज्यसभा सांसद की उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर केंद्रित था, जिसमें उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में बड़ी बाधा हैं। हर 6 महीने में किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं, जिससे न केवल समय बल्कि बहुत अधिक पैसा खर्च होता है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं तो इससे न केवल चुनाव खर्च बचेगा बल्कि सरकारी मशीनरी और कार्यकर्ताओं को भी सहूलियत होगी। श्री चौधरी ने बताया कि वर्तमान में चुनावों पर लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जिसे अगर बचाया जाए तो इस धन का उपयोग देश के विकास कार्यों में किया जा सकता है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे नंबर पर होगा। श्री चौधरी ने उपस्थित लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर भारत के 140 करोड़ नागरिक ठान लें कि हम केवल देश में बना हुआ सामान खरीदेंगे, तो दुनिया में हमें बाज़ार ढूंढने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी।
आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष
प्रीति शुक्ला, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजो मालवीय पूर्व विधायक ओम रघुवंशी सविता दीवान शर्मा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जय किशोर , महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पुरोहित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक माहाला किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।




