*प्रदेश के हर चौथे बच्चे को की जा रही है आरटीई के तहत फीस की प्रतिपूर्ति:मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव*… *(देखे वीडियो)* *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भरे मंच से चारूवा गुप्तेश्वर धाम का जयकारा लगाया*…. *भावान्तर योजना से किसानों को उनकी सोयाबीन फसल का पूरा दाम मिलेगा*…. *अगले शैक्षणिक सत्र से प्रायवेट स्कूल के विद्यार्थियों को भी मिलेंगी सस्ती कीमत पर किताबेें – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*….. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की मांग पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने की आशापुर-हरदा मार्ग निर्माण की घोषणा*…….. *मांदला मुहाल रोड़ के पुल पर मार्ग का चौड़ीकरण होगा*

*प्रदेश के हर चौथे बच्चे को की जा रही है आरटीई के तहत फीस की प्रतिपूर्ति*
*भावान्तर योजना से किसानों को उनकी सोयाबीन फसल का पूरा दाम मिलेगा*
*अगले शैक्षणिक सत्र से प्रायवेट स्कूल के विद्यार्थियों को भी मिलेंगी सस्ती कीमत पर किताबेें – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*
*मुख्यमंत्री ने की आशापुर-हरदा मार्ग निर्माण की घोषणा*
*मांदला मुहाल रोड़ के पुल पर मार्ग का चौड़ीकरण होगा*
*आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेशित 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की 489 करोड़ रूपये फीस की सिंगल क्लिक में प्रतिपूर्ति की*
रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा से आशापुर सड़क निर्माण की मांग का पत्र

हरदा29सितंबर 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले हर चौथे बच्चे को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत स्कूल फीस की प्रतिपूर्ति की जा रही है। यह राशि उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिये फिक्स डिपॉजिट के रूप में काम करेगी। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वे बेहतर अध्ययन कर अपने उन्नत भविष्य को गढ़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भावान्तर योजना से किसानों को उनकी सोयाबीन फसल का पूरा दाम मिलेगा। अब किसी किसान को सोयाबीन बेचने में नुकसान नहीं होगा। उन्होने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से निजी स्कूल के विद्यार्थियों को कम कीमत पर किताबें उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. यादव ने सोमवार को जिले के खिरकिया के एक निजी स्कूल सीयोन रे में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आरटीई के तहत प्रदेश के निजी स्कूलों में प्रवेशित 8 लाख 45 हजार बच्चों की सिंगल क्लिक में 489 करोड़ की राशि अंतरित की।
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने भरे मंच से भगवान गुप्तेश्वर धाम का जयकारा लगाया और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना ओर ओर भावांतर योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का सभी किसानों की तरफ से आभार व्यक्त किया
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से हरदा से आशापुर 71 किलोमीटर की सड़क निर्माण की मांग की जिसकी मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की ओर मांदला मुहाल नदी के पुल को चौड़ा करनी की पूर्व कृषि मंत्री ने मांग की जिस पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंच से घोषणा की
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन विभाग मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री राजेश वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति के साथ-साथ सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिये भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जिसमें लेपटॉप, स्कूटी, साइकिल एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें जैसी सुविधाएं शामिल है। उन्होने कहा कि देश के साथ प्रदेश भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1250 रूपये प्रतिमाह की राशि देकर उनका सम्मान कर रहे हैं। भावांतर योजना के तहत किसानों को सोयाबीन फसल का सही दाम मिले, इसके लिये अंतर की राशि उनके बैंक खातों में कराने की व्यवस्था की गई है। एयर एम्बुलेंस की सुविधा से प्रदेश में आयुष्मान कार्ड धारी हितग्राहियों को घायल व बीमार होने की दशा में तत्काल हवाई जहाज अथवा हेलीकॉप्टर से उपचार हेतु बड़े अस्पताल में ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 71 कि.मी. लम्बे आशापुर-हरदा मार्ग निर्माण एवं मांदला मुहाल रोड़ के पुल पर मार्ग चौड़ीकरण कराने की भी घोषणा की है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य विभाग श्री डी.डी. उइके ने कहा कि आरटीई के तहत सिंगल क्लिक में फीस की प्रतिपूर्ति सरकार की नई सोच एवं नई व्यवस्था है। इससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा तो होगी ही साथ ही निजी स्कूल भी सुगमता से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने की सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में विकास का कार्य कर रही है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम से अभिभावकों को अपने बच्चों को निजी स्कूल में पढ़ाने में आ रही आर्थिक परेशानी दूर की है। उन्होने कहा कि भावान्तर योजना किसानों के हित में सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के निजी स्कूलों में सस्ती दर पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा जिला सिंचाई से लेकर पीने के पानी, सड़क एवं बिजली हर क्षेत्र में अग्रणी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम हर क्षेत्र में विकास करने के लिये कटिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने आभार प्रकट किया।
*दो स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति की राशि के सांकेतिक चेक भेंट किये*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रदेश के निःशुल्क प्रवेशित 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति हेतु प्रदेश के 20 हजार से अधिक अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। उन्होने इस दौरान शांति निकेतन हायर सेकण्ड्री स्कूल छीपाबड को 62 निःशुल्क प्रवेशित विद्यार्थियों के लिये कुल 401593 रूपये तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खिरकिया को 59 निःशुल्क प्रवेशित विद्यार्थियों के लिये कुल 361979 रूपये के सांकेतिक चेक वितरित किये।
*1851.04 लाख रूपये के कुल 5 कार्यों का हुआ भूमि पूजन तथा 572.80 लाख रूपये के 2 कार्यों का हुआ लोकार्पण*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिरकिया में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1851.04 लाख रूपये के कुल 5 कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होने 130.70 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले हाई स्कूल भवन कायदा में 4 क्लास रूम तथा 3 प्रयोगशाला, 404 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले महाविद्यालयीन बालक छात्रावास टिमरनी, 265 लाख रूपये की लागत से बनने वाले नवीन 33/11 केव्ही 5 एमव्हीए खामापड़वा उपकेन्द्र, 525.67 लाख रूपये की लागत से बनने वाले नवीन जनपद पंचायत भवन टिमरनी तथा 525.67 लाख रूपये की लागत से बनने वाले नवीन जनपद पंचायत भवन खिरकिया का भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 306.80 लाख रूपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धनवाडा मय 1 जी टाइप और 1 एच टाइप आवास गृह तथा 266 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन 33/11 केव्ही 5 एमव्हीए भवरास उपकेन्द्र का लोकार्पण भी किया।
*जनजातीय कलाकारों ने किया आत्मीय स्वागत*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरदा आगमन पर जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज़ों और लोक-संस्कृति के साथ आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक कलाकार को 5-5 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की।
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाया पौधा*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिरकिया में संक्षिप्त प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री डी.डी. उइके, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल के साथ एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया।




