मध्य प्रदेश

*मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सिओनरे स्कूल के संचालक जय सिंह राजपूत की प्रशंसा की*…..*(देखे वीडियो)* *समस्त किसानी समाज के बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने की दिशा में जय सिंह राजपूत का परिश्रम और लगन सराहनीय:कमल पटेल (पूर्व कृषि मंत्री)*…..*(देखे वीडियो)* *प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन की तरफ से शिक्षक जय सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री ओर स्कूल शिक्षा मंत्री को सुझाव ओर मांग भी की*

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

रिपोर्ट:यश पांडे

कल खिरकिया छीपाबड़ स्थित सियोन रे इंटरनेशनल स्कूल में शासकीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल उपस्थित थे

ओर सभी स्कूलों के शिक्षक और बच्चे भी थे

शिक्षा का अधिकार आर टी ई कानून के तहत कल छीपाबड़ स्कूल में शासकीय कार्यक्रम था जिसमें सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गरीब छात्रों की फीस स्कूलों के खाते में हस्तांतरित की

पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से सियोन रे ओर शांति निकेतन स्कूल के संचालक शिक्षक जय सिंह राजपूत से परिचय करवाया

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा जय सिंह राजपूत ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किए है समस्त किसानी समाज के बच्चों को इंग्लिश ओर हिंदी मीडियम की शिक्षा पूरे लगन और मेहनत से दी है शिक्षा के क्षेत्र पर जय सिंह राजपूत का परिश्रम और लगन सराहनीय है

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जय सिंह राजपूत के शिक्षा के प्रति लगन और परिश्रम की सराहना की ओर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कल एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले सत्र से हम न्यूनतम कीमतों पर बच्चों को बैग ओर किताबें देंगे केबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भी जय सिंह राजपूत के परिश्रम और लगन की सराहना की

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से कुछ सुझाव ओर मांग भी थे जो मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के समक्ष शिक्षक जय सिंह राजपूत ने रखे जिसे उन्होंने गंभीरता से सुना और विचार विमर्श करने का आश्वाशन भी दिया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!