*गुप्तेश्वर मंदिर समिति ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत अभिनंदन*






कल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हरदा जिले में आगमन था
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम बावड़ियां राजेंद्र सिंह राजपूत के पिता जी के निधन शोक व्यक्त करने जा रहे थे
रास्ते में चारूवा में गुप्तेश्वर समिति के सदस्यों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंदिर चलने का आग्रह किया पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने चारूवा गुप्तेश्वर मंदिर की महत्वता ओर महिमा बताते हुए चलने का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया
मंदिर पहुंच कर चारूवा गुप्तेश्वर समिति के सदस्यों ने भगवान गुप्तेश्वर का चित्र भेंट कर साल श्रीफल से स्वागत अभिनंदन की
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुप्तेश्वर भगवान को प्रणाम किया
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान गुप्तेश्वर से क्षेत्र वासियों ओर सभी किसानों के लिए मंगल कामनाएं की पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी भगवान गुप्तेश्वर से सभी किसानों ओर क्षेत्र की जनता के लिए मंगल कामनाएं की




