*तिरंगा यात्रा निकाल कर किया राष्ट्र वंदन* *शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के किया यात्रा का स्वागत* *सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ*

तिरंगा यात्रा निकाल कर किया राष्ट्र वंदन
शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के किया यात्रा का स्वागत
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
रिपोर्ट:यश पांडे


सोहागपुर में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विजयपाल सिंह सम्मिलित हुए। यात्रा में कार्यकर्ता और आम नागरिक तिरंगा लहराते हुए जोश के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के यात्रा का स्वागत किया। उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत की आन बान शान है। देश की रक्षा के लिए शहीदों ने अपने को निछावर कर दिया। उन्हीं को नमन करते हुए आज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विधायक विजयपाल सिंह सहित आयोजन टीम को सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।




