देश

*रक्षा मंत्री से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी*: *ताकू प्रूफ रेंज इटारसी में आधुनिक उपकरणों तथा तकनीकी उन्नयन का किया आग्रह*

रक्षा मंत्री से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी :

ताकू प्रूफ रेंज इटारसी में आधुनिक उपकरणों तथा तकनीकी उन्नयन का किया आग्रह

रिपोर्ट:,यश पांडे

नई दिल्ली संसद भवन स्थित कार्यालय में शुक्रवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र में स्थित देश के महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान ताकू प्रूफ रेंज इटारसी (म.प्र.) में फायरिंग रेंज लंबे समय से बुनियादी अधोसंरचना, आधुनिक उपकरणों तथा तकनीकी उन्नयन का अनुरोध किया। जहां हथियारों और गोला-बारूद के परीक्षण किये जाते है। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) अंतर्गत स्थित ताकू फायरिंग रेंज, इटारसी एक महत्त्वपूर्ण सामरिक व प्रशिक्षण क्षेत्र है, जिसका उपयोग भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस बर्तों द्वारा नियमित रूप से प्रशिक्षण के लिए किया जाता है। यह फायरिंग रेंज लंबे समय से बुनियादी अधोसंरचना, आधुनिक उपकरणों तथा तकनीकी उन्नयन की आवश्यकता अनुभव कर रही है। वर्तमान में इसमें प्रशिक्षण हेतु आधुनिक सुविधाओं का अभाव है, जिससे सैनिकों को समयानुसार दक्षता प्राप्त करने में कठिनाई होती है। आपसे निवेदन है कि ताकू फायरिंग रेंज का उन्नयन करते हुए आधुनिक फायरिंग सिम्युलेटर एवं डिजिटल लक्ष्य प्रणाली की स्थापना की जावे। प्रशिक्षण के लिए नवीनतम सैन्य तकनीकों एवं उपकरणों की व्यवस्था की जावे। आवागमन हेतु सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जावे। क्षेत्र के विस्तार हेतु भूमि चिन्हांकन एवं विकास योजना को स्वीकृत किया जावे। श्री चौधरी ने कहा कि इस फायरिंग रेंज का उन्नयन न केवल सुरक्षा बलों की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाएगा, बल्कि इटारसी क्षेत्र की सामरिक महत्वत्ता भी और अधिक बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!