वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी
SPM नर्मदापुरम की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के विषय में हुई चर्चा
एपीडा (APEDA) के बजट में वृद्धि का सांसद ने किया आग्रह
रिपोर्ट:यश पांडे

नई दिल्ली संसद भवन स्थित वित्त मंत्रालय कार्यालय में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुलाकात कर नर्मदापुरम स्थित प्रतिभूति कागज कारखाना (Security Paper Mill) एवं एपीडा (APEDA) के बजट में वृद्धि को लेकर विस्तृत चर्चा की।
वित्त मंत्री से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का आग्रह किया ताकि बढ़ती हुई मांग को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के सुरक्षा कागजात, जैसे कि गैर-न्यायिक टिकट और पासपोर्ट पेपर का उत्पादन भी किया जाता है, और भविष्य में और अधिक विविधता लाने के विषय में चर्चा की । सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि प्रतिभूति कागज कारखाना, नर्मदापुरम अपनी क्षमता वृद्धि के लिए आधुनिक तकनीकों, पर्यावरण अनुकूल प्रक्रियाओं और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सदस्य हैं। एपीडा कम बजट में श्रेष्ठतम परिणाम देने का कार्य कर रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि एपीडा (APEDA) के बजट में वृद्धि आवश्यक है। वर्तमान में, एपीडा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, और इस दिशा में अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए, इसके बजट में वृद्धि आवश्यक है। एपीडा किसानों और स्थानीय उत्पादकों के लिए भी मार्केट तैयार कर रहा है। फलों और कृषि उपज के निर्यात से किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी। और स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध होंगे। बजट में वृद्धि से एपीडा को कृषि निर्यात को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Back to top button
error: Content is protected !!