*राजपूत छात्रावास में हुई घटना को लेकर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल पूर्व विधायक संजय शाह भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने राजपूत समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भेंट की*












रिपोर्ट:,यश पांडे
हरदा में राजपूत छात्रावास की घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की
हरदा में विगत दिनों राजपूत छात्रावास में हुई घटना को लेकर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कमल पटेल और राजपूत समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ आदरणीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात कर राजपूत छात्रावास में हुई घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की और जांच में जो दोषी पाए जाए उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय शाह, वही राजपूत समाज प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, वरिष्ठ समाजसेवी विजय सिंह सावनेर टिमरनी, चारूवा गुप्तेश्वर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी, शिक्षा प्रकोष्टक के जिला संयोजक बसंत सिंह राजपूत, लक्ष्मण सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।









