क्राइम

*पत्नी के आशिक से है युवक परेशान बताई आप बीती ( देखे वीडियो)* …..*स्कूल के मैजिक ऑटो चालक से पत्नी का प्रेम प्रसंग पुलिस प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार*….*गांव के युवाओं ने भी कहा अत्याचार सहन नही* …..*क्या पुलिस इन पत्नी पीड़ित प्रताड़ित पतियों की शिकायत को गंभीरता से लेगी”*

 

 

रिपोर्ट:,यश पांडे

दिन पर दिन बड़ते जा रहे है पत्नी पीड़ित पतियों के प्रताड़ना के मामले परिवार और सामाजिक सम्मान की वजह से थाने तक नहीं पहुंचते थे पीड़ित पर अब पीड़ित पति भी मुखर होकर पुलिस की सहायता चाहते है

ऐसा ही एक मामला आया है ग्राम कुडावा के एक युवक का जिसने इंदौर में नौकरी कर बच्चो को बड़ा किया और स्कूल की शिक्षा दिलवाई पर पत्नी का इश्क बच्चो के स्कूल के ऑटो चालक से हो गया और दोनो युवक की पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे पत्नी के नाम पर है मकान इंदौर का और पति को बेदखल कर दिया

पीड़ित युवक के साथ गांव के युवाओं ने भी कहा अत्याचार सहन नही करेंगे और छिपाबड थाने में सभी शिकायत करने पहुंचे

 

देखे वीडियो युवक की आप बीती

मंगलवार को छीपावड़ थाने में ग्राम कुढ़ावा निवासी शंकरसिंह राजपूत ने उपस्थित होकर आवेदन दिया जिसमे शंकरसिंह राजपूत ने अपनी पत्नी सीमा व उसके प्रेमी जीतेन्द्र सोलंकी निवासी इंदौर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही का निवेदन किया
पीढ़ीत शंकरसिंह राजपूत के अनुसार वह लगभग बीस वर्षों से इंदौर में रहकर सिलाई का काम कर रहा है और उसकी शादी टिमरनी की सीमा के साथ लगभग 21 वर्ष पहले हुईं थीं शंकर व सीमा के एक बेटी व एक बेटा दो बच्चे है इसी बीच शंकर सिँह उसकी पत्नी सीमा व दोनों बच्चों को सन 2018 में इंदौर लेकर गया वहाँ उसने उसकी सास की मदद से एक मकान बनाया और उसमे रहने लगा

जितेंद्र सोलंकी से सीमा का इश्क

इसी बीच बच्चों को स्कूल लेकर जाने व लाने वाला टेम्पो ड्रायवर जीतेन्द्र सोलंकी निवासी इंदौर सीमा के संपर्क में आया और दोनों के बीच दोस्ती के बाद अवैध सम्बन्ध बन गए सीमा का जीतेन्द्र को घर पर बुलाना और उसके साथ संबंध बनाना शंकर सिँह सोलंकी को पता चला तो इसने सीमा को ऐसे कृत्य करने से मना किया जिसके जवाबए सीमा व उसके प्रेमी जीतेन्द्र ने कई बार शंकरसिंह से मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी देने लगे शंकरसिंह ने बताया की तब से आए दिन मेरा रास्ता रोककर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे और जून 2024 में मेरे साथ जीतेन्द्र और मेरी पत्नी सीमा ने मारपीट करके मुझे घर से निकाल दिया मै मेरे पैतृक गांव कुढ़ावा आ गया जहाँ मेरे भाई और मेरी माँ रहती है अभी उनके पास ही रह रहा हूँ मुझे डर है की मै इंदौर जाऊंगा तो मेरी पत्नी और उसका आशिक मुझे जान से मार देंगे आए दिन मुझे फोन पर झूठे केस में फ़साने की धमकी डी जा रही है शंकर सिँह ने मांग की है की या तो उसका तलाक सीमा से करवा कर दोनों बच्चे उसे दिए जाए या फिर सीमा लिखित में दे की वो उसके प्रेमी जीतेन्द्र को छोड़ देगी और मेरे साथ कोई घटना नहीं घटित करेगी तो मेरा जीवन बच सकता है, आवेदन में लिखा गया है की पूर्व में मारपीट करने पर शंकरसिंह इंदौर के बाणगँगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गया था परन्तु वहाँ ले पुलिस वालों ने घर की बात है कहकर ईसे भगा दिया थक हार कर शंकरसिंह आपने भाई और अपनी माता के पास कुढ़ावा आ गया और छीपावड़ पुलिस को आवेदन दिया आए दिन पति पत्नी और वो की कहानिया प्रकाशित होती है ऐसे में एक पति अपनी. पत्नी और उसके आशिक से भयभीत होकर अपना जमा जमाया काम धंधा छोड़कर भाग आया है और प्रशासन की मदद मांग रहा है इससे पहले की कोई अनहोनी हो पुलिस को शंकरसिंह की मदद करके मामले में संज्ञान लेना चाहिए
शंकर सिँह ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्यवाही का निवेदन किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!