देश

*ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री ने बताया किस प्रकार सेना ने किये आतंकी ठिकाने तबाह* *हमने पाकिस्तान से सीजफायर दबाव में नहीं किया : राजनाथ सिंह* *विपक्ष ऐसी भाषा बोल रहा हैं जो पाकिस्तान या देश के दुश्मनों की होती है : शिवराज सिंह चौहान* …. *(देखे वीडियो)* *हमें गर्व है हमारे महान भारत देश की सेना पर : सांसद दर्शन सिंह* *भारतीय पत्तन विधेयक, 2025″ पर ब्रीफिंग सत्र की सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने की अध्यक्षता*

 

 

 

 

ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री ने बताया किस प्रकार सेना ने किये आतंकी ठिकाने तबाह

हमने पाकिस्तान से सीजफायर दबाव में नहीं किया : राजनाथ सिंह

विपक्ष ऐसी भाषा बोल रहा हैं जो पाकिस्तान या देश के दुश्मनों की होती है : शिवराज सिंह चौहान

हमें गर्व है हमारे महान भारत देश की सेना पर : सांसद दर्शन सिंह

रिपोर्ट:यश पांडे

 

देखे वीडियो

 

भारतीय पत्तन विधेयक, 2025″ पर ब्रीफिंग सत्र की सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने की अध्यक्षता

नई दिल्ली 18 वीं लोकसभा के पांचवें सत्र के छठवें दिन संसद भवन के कक्ष ‘समन्वय – 5’, प्रथम तल में “भारतीय पत्तन विधेयक, 2025″ पर ब्रीफिंग सत्र में सत्र की अध्यक्षता होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने की। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि भारतीय पत्तन विधेयक- 2025, पत्तन से संबंधित विधि का समेकन करने, पत्तनों पर प्रदूषण की रोकथाम और संदूषण के लिए उपबंध करने, भारत की तटरेखा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और उससे संसक्त और उसके आनुषंगिक विषयों का उपबंध करने के लिए ब्रीफिंग की गई।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि विपक्ष के हंगामे के कारण सदन को तीन बार स्थगित किया गया । इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि विपक्ष ने मांग की थी कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए । सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो यह चर्चा से भाग क्यों रहे हो, आतंकवाद पर पूरा विपक्ष चर्चा नहीं होने दे रहा है। क्या चेहरे से नक़ाब उतरने का डर है या कोई आतंकवादियों से संबंध है? सारा देश देख रहा है यह चर्चा की मांग करके फिर चर्चा करने से भागते हैं और ऐसी भाषा बोलते हैं जो पाकिस्तान या देश के दुश्मनों की होती है।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर पर दोपहर दो बजे के बाद चर्चा शुरू हो पाई। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने बताया कि किस प्रकार हमारे देश की सेना ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा। सेना ने आतंकियों से हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला लिया। श्री सिंह ने कहा कि हमारा मकसद आतंकी ठिकाने तबाह करना था और सेनाओं ने अपना लक्ष्य हासिल किया। हमने पाकिस्तान से सीजफायर दबाव में नहीं किया। भारतीय जेट तबाह होने पर राजनाथ ने कहा- परीक्षा में रिजल्ट की अहमियत होती है। कितनी पेंसिल टूटीं या पेन गुमे, यह बेमानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!