*केंद्रीय संचार मंत्री से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी* *नागरिक केन्द्रित सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री का किया आभार*

केंद्रीय संचार मंत्री से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी
नागरिक केन्द्रित सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री का किया आभार
रिपोर्ट:यश पांडे


संसद भवन स्थित कार्यालय केंद्रीय संचार मंत्रालय में भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुलाकात कर नागरिकों को समान रूप से डिजिटल सेवाओं के विषय में चर्चा की।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि हमारे महान भारत का प्रसारण और प्रिंट मीडिया क्षेत्र, विकास और परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। डिजिटल मीडिया के उदय के साथ, दोनों क्षेत्रों के सामने चुनौतियां और अवसर दोनों हैं। यह महत्वपूर्ण है कि इन चुनौतियों का सामना करते हुए अवसरों का लाभ नागरिकों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचे। ताकि देश के नागरिकों को जानकारियों से पुष्ट और सशक्त बनाया जा सके।
लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कुशल नेतृत्व में देश डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
डिजिटल रूप से नागरिक केन्द्रित सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय संचार मंत्री का आभार व्यक्त किया।




