केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से मिले सांसद दर्शन सिंह
इमलिया फ्लाईओवर ब्रिज सहित लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की चर्चा
रिपोर्ट:,यश पांडे


नई दिल्ली संसद भवन स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग कार्यालय में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसमें सांसद श्री चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 (NH-46) पर ग्राम रायपुर के समीप चारों दिशाओं से एप्रोच रोड निर्माण का अनुरोध किया। श्री चौधरी ने कहा कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाइंट इमलिया पर फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बरसाती जल निकासी की समस्या के निराकरण हेतु पुलिया निर्माण कराये जाने का आग्रह किया। सेंट्रल रोड फंड के माध्यम से नर्मदापुरम जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 से मीनाक्षी चौक होते हुए कलेक्टर आवास तक की सड़क का फोर लेन मार्ग के रूप में निर्माण किये जाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 पर तेंदूखेड़ा, गुटोरी एवं कुम्हरोड़ा ग्रामों में एप्रोच/सर्विस रोड निर्माण हेतु अनुरोध किया। एवं सनखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 पर अप्रोच रोड निर्माण का आग्रह किया। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 (NH-46) पर इटारसी से सुखतवा तक का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किये जाने सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
Back to top button
error: Content is protected !!