*भाजपा संगठन ने जमीनी संघर्ष को दीया महत्व* …..*हेमंत खंडेलवाल को दी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी साफ छवि और कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते है हेमंत खंडेलवाल*











रिपोर्ट:,यश पांडे
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर साबित किया हैं संगठन सर्वोपरी है भाजपा ने निश्चित जमीनी संघर्ष को अवसर दिया है
संगठन की तीसरी आंख परिश्रमी और जमीनी कार्यकर्ताओ को नजर में रखती है
मध्यप्रदेश भाजपा की कमान अब विधायक हेमंत खंडेलवाल संभालेंगे जो कुशल नेतृत्व और साफ छवि के लिए जाने जाते है
जीवन परिचय




बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल मध्य प्रदेश भाजपाके निर्विरोध नए प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा आज बुधवार को होगी। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के लिए उनका इकलौता नामांकन आया। इस पद के लिए खंडेलवाल का नाम लंबे समय से चर्चा में सबसे आगे था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद के चलते वह अध्यक्ष बने हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी खंडेलवाल के पक्ष में थे। खंडेलवाल वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का स्थान ग्रहण करेंगे









