धर्म

*तपस्विराज पूज्य दिलीप मुनि जी का आकस्मिक देवलोकगमन* * *2019 में हो चुका है खिरकिया चातुर्मास*

 

 

 

तपस्विराज पूज्य दिलीप मुनि जी का आकस्मिक देवलोकगमन
2019 में हो चुका है खिरकिया चातुर्मास

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया । जिनशासन गौरव आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म सा ‘अणु’ क़े सुशिष्य तथा धर्मदास गण नायक प्रवर्तकदेव पूज्य श्री जिनेंद्र मुनिजी म सा के आज्ञानुवर्ती
तपस्विराज पूज्य श्री दिलीप मुनिजी जी म सा का लिमखेड़ा (गुजरात) के समीप आकस्मिक देवलोकगमन हो गया ।जानकारी देते हुए धर्मदास गण परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राजेश मेहता ने बताया पूज्य श्री का 2019 का वर्षावास खिरकिया हो चुका हैं, यह उनका पहला स्वतंत्र चातुर्मास भी था, पूज्य श्री की प्रेरणा से उस वर्ष बड़ी संख्या में तपस्याएं हुई थी स्वयं पूज्य श्री के लगातार बीस वर्षों से अधिक वर्ष से वर्षीतप (एकांतर) उपवास से गतिमान थे
तपस्वीराज पूज्य गुरूदेव श्री दिलीपमुनि जी मसा का आज सुबह लिमखेडा से गोधरा की दिशा मे विहार हुआ। सुबह लगभग 8:30 पर रास्ते मे चलते-चलते (विहार) करते हुए ही अचानक हार्ट अटैक आया, और वही पूज्य तपस्वीराज श्री का देवलोक गमन हो गया।
पूज्य श्री की डोल आज शाम को लिमखेड़ा मे निकाली गई। आप श्री का इस वर्ष का वर्षावास गोधरा था गोधरा आप श्री का गृह नगर भी है पूज्य श्री के निधन पर श्री संघ अध्यक्ष अनिल मुणौत, पूर्व अध्यक्ष
चंपालाल भंडारी ,नवयुवक मंडल अध्यक्ष विक्रम नागड़ा, धर्मदास गण नवयुवक मंडल राष्ट्रीय मंत्री विवेक विनायक, महावीर महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता रेदासनी, चंदनबाला श्राविका मंडल निमाड़ प्रांत उपाध्यक्ष रश्मि श्री श्री माल स्थानीय प्रमुख प्रियंका सांड, समता महिला मंडल मंत्री पायल भंडारी सहित समूचे श्री संघ ने दुख व्यक्त कर ,पूज्य श्री अपने शाश्वत सुख को प्राप्त करे यह विनती की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!