मध्य प्रदेश

*पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर* *उद्घाटन सत्र में अमित शाह ने सिखाया संगठनात्मक अनुशासन* *सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का किया स्वागत*

 

 

 

पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
उद्घाटन सत्र में अमित शाह ने सिखाया संगठनात्मक अनुशासन

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का किया स्वागत

रिपोर्ट:,यश पांडे

मध्य प्रदेश हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी ने विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। जिसमें उद्घाटन सत्र में मार्गदर्शन देने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पचमढ़ी पहुंचे। हेलीपैड पर नर्मदापुरम नसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मूंग उपार्जन के लिए आभार व्यक्त किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि हमारे लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश की हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और सांसदों के तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में शीर्ष नेतृत्व का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा।पचमढ़ी में बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समय प्रबंधन, और पब्लिक डीलिंग जैसे विषयों पर पर विशेष फोकस किया गया। बीजेपी ने अपने जनप्रतिनिधियों को सशक्त और कुशल बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है। यह शिविर शनिवार 14 जून से 16 जून तक पचमढ़ी में चलेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, और भूपेंद्र यादव का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!