*नहर का काम रुकवाने का झूठा आरोप लगाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष:- विजय सिंह राजपूत* *भाजपा चारुवा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर किया पलटवार*








नहर का काम रुकवाने का झूठा आरोप लगाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष:- विजय सिंह राजपूत
:-भाजपा चारुवा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर किया पलटवार


चारुवा/खिरकिया। भाजपा के चारुवा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत के उस आरोप को निराधार और किसानों को गुमराह करने वाला बताया है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने मुहाल नहर का काम रुकवाने का आरोप मंडल अध्यक्ष पर लगाया है। दरअसल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने मुहाल में चल रहे हैं किसानों के धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर यह आरोप लगाया है कि उनके द्वारा एसडीएम को आवेदन देकर नहर का काम रुकवाने की कोशिश की गई हैं। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में चारुवा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने कहा कि मैं अपने गांव और गांव के किसानों के हित में एसडीएम को ज्ञापन देने गया था, न की नहर का काम रुकवाने। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किसानों को गुमराह ना करें, हमने जो एसडीएम को ज्ञापन दिया है उसमें मुहाल माइनर का कोई जिक्र नहीं हैं। मुहाल माइनर से हमारे ज्ञापन कोई ताल्लुक भी नहीं हैं। हम भी चाहते हैं मुहाल माइनर का काम हो। श्री राजपूत ने कहा कि किसानों के मुआवजा राशि को लेकर कार्य रुका है। लेकिन इसमें भी कांग्रेस के नेताओं ने हमारे नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल और भाजपा पर आरोप लगा दिया कि भाजपा वाले कार्य नहीं होने दे रहे हैं तो मैं कांग्रेसियों से कहना चाहता हूं यह किसानों ने आपत्ति लगाई है, कांग्रेसियों को कुछ भी होता है तो भाजपा और कमल पटेल ही दिखते हैं। जबकि वास्तविकता में कांग्रेसियों का किसानों के हित से कोई मतलब नहीं हैं। हमारे नेता कमल पटेल ने मेरे गांव पिपल्या-भारत को 12 महीने पाइपलाइन योजना में जुड़वाया है और मैं अपने किसानों के हित में इस योजना का किसानों को लाभ दिलवाने की बात कर रहा हूं। ताकि हर किसान के खेत तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी मिल सके। इसलिए मैंने पिपल्या-भारत माइनर ना खुदवाकर मुग़ल परियोजना पंप क्रमांक 4 में जुड़े हुए हमारे गांव के किसानों दिलवाना चाहता हूं। श्री राजपूत ने कहा कि गांव के कांग्रेस जनपद सदस्य बताना चाहे कि हम किसानों के हित में पाइप लाइन योजना नहीं चाहते स्पष्ट हो जाएगा। कौन किसान हित में बात कर रहा है। 80% छोटे किसान है। जबकि कांग्रेसी 20% किसानों की बात कर रहे हैं और 80% छोटे किसानों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि 80% छोटे किसानों की भूमि दो भाग में ना बाँटे और जिनको पाइप लाइन का योजना का लाभ मिले। ताकि उनकी जमीन कृषि योग बनी रहे और उनके परिवार का जीवन यापन चलता रहे। हम स्पष्ट कर रहे हैं कि मुहाल पाइप लाइन में सम्मिलित नहीं है इसलिए मुहाल माइनर खुदना चाहिए। लेकिन कांग्रेस भी स्पष्ट करें की पिपल्या-भारत गांव पाइप लाइन से जुड़ा हुआ है इसलिए वहाँ माइनर रुकवा कर उसको पाइप लाइन में सम्मिलित योजना का लाभ दिलाया जाए। परन्तु कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। श्री राजपूत ने बताया कि पिपल्या-भारत माइनर में कुछ विसंगतियां है इसके बारे में खिरकिया एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी क्या किसानों को 2024/25 की गाइडलाइन से मुआवजा राशि दिलाना नहीं चाहते। क्या किसानों के साथ भेदभाव रवैया हो रहा है क्या उस पर भाजपा किसानों के साथ खड़ी हैं तो यह कौन सा भाजपा नेताओं ने अन्याय कर दिया। क्या हम 12 महीने वाली पाइप लाइन से हमारा गांव में सब किसानों के हित में हर खेत तक पानी पहुंचाने की बात कर रहे हैं इसमें भाजपा नेताओं ने कौन सा गलत कर दिया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकर हमारे गांव में देखें नहर खुदी हुई है। लेकिन आज तक पानी नहीं आया किसने की जमीन दो भाग में बंट गई जो खेती योग नहीं है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि कांग्रेस नेता धरने पर बैठकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हो मौके पर जाकर किसानों की वास्तविक स्थिति को समझे। मैं अपने गांव में कांग्रेस के नेता को वास्तविक स्थिति देखने के लिए बुलाता हूं। यह हमको पता है कि अंतिम छोर वाले जो छोटे-छोटे किसान है उनको ऊपर वाले किसान पानी नहीं ले जाने देते। जिससे नहर से लगी हुई जमीन सिंचित होती है और हजार 500 फीट की दूरी वाली खेती में किसानों को पानी नहीं मिलता और टेल एरिया होने के कारण हमारे को आज तक पानी नहीं मिला इसलिए हमने पिपल्या भारत मुगल के पंप क्रमांक 4 परियोजना में सम्मिलित ग्राम है जिसका कार्य कांग्रेस के नेता जाकर देखे चौकड़ी तक कार्य गति पर है। झूठ बोलकर भ्रमित करना बंद करें कांग्रेस नेता तथ्य के साथ बात करें और अनर्गल बात करके अपनी राजनीतिक रोटी ना सके।








