*मूंग की सरकारी खरीद के लिए भारतीय किसान संघ का धरना पूरे मध्यप्रदेश में* ….. .*मूंग की फसल के समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए मुख्यमंत्री से भारतीय किसान संघ करेगा मांग;मनोज विश्नोई*










भारतीय किसान संघ तहशील सह मंत्री मनोज विश्नोई द्वारा बताया गया भारतीय किसान संघ द्वारा सम्पूर्ण मध्य प्रदेश मे तहसील स्तर पर खिरकिया तहसील मे दिनांक 10 /6/ 2025 दिन मंगलवार को समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर धरना आंदोलन ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को मंडी प्रांगण मे दिया जिसमे शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शीघ्र पंजीयन करवा कर खरीदी प्रारंभ की जाए खरीदी कार्यों मे साशन द्वारा कोई भी प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है जिससे किसानों को मंडी मे मुंग का अत्यधिक कम भाव पर बिक्री होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है और संपूर्ण मध्य प्रदेश में किसानों में भारी आक्रोश है अतः मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शीघ्र अतिशीघ्र की जावे जिसमे उपस्थित कृषक बंधु यशवंत जी राजपूत मोहन जी विश्नोई अध्यक्ष रुपसिंह जी राजपूत मंत्री उमेश गौर मिडिया प्रभारी दयाराम आमे जमना प्रशाद गुर्जर विपत्त राजपूत दीपक जाट उत्तम तिवारी रमाशंकर विश्नोई राम राजपूत अतः सेकड़ो ग्रामो के किसान बंधु उपस्तिथ रहे









