*कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसान मोर्चा की बैठक संपन्न* *ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर जताई खुशी* *सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया*

कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसान मोर्चा की बैठक संपन्न
ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर जताई खुशी
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया
रिपोर्ट:यश पांडे



भाजपा किसान मोर्चा मंडल आष्टा की बैठक मंगलवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं किसानों ने बड़े उत्साह के साथ किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन उड़द एवं मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने पर खुशी जताई। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र और यादव जी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही है। ग्रीष्मकालीन मूंग उड़द के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिये पंजीयन 19 जून से शुरू हो गए है। अंतिम तिथि 6 जुलाई है। 7 जुलाई से 6 अगस्त तक उपार्जन किया जाएगा। इस बार मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रूपये प्रति क्विंटल और उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7400 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कहा कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष होगी तथा किसानों से बिना किसी भेदभाव के उपज खरीदी जाएगी। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री परषोंत्तम शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवनारायण पटेल जिला अध्यक्ष मानसिह ठाकुर सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं किसानों की उपस्थिति रही।




