— *बरसात के चलते बिजली गुल* — * *पान टप पर मोबाइल में देखा मन की बात कार्यक्रम*

—








बरसात के चलते बिजली गुल —
* पान टप पर मोबाइल में देखा मन की बात कार्यक्रम *

रिपोर्ट;यश पांडे
चारुवा।जून महीने के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 123 वा एपिसोड सुबह 11 बजे टीवी रेडियो व मोबाइल आदि पर एक सा थ प्रसारित किया गया इस कार्यक्रम को भाजपा के चारवा गुप्तेश्वर मंडल के सभी 35 बूथों पर सैकड़ो लोगो ने बड़े चाव से सुना है चारुवा मंडल के अध्यक्ष विजय राजपूत ने बताते हुए कहा के प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक बाते लोग बड़े चाव के साथ सुन रहे है और उनको जीवन मे धारण भी कर रहे हैं उन्होंने कहा के इस बार के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पुणे के रमेश खरमा के द्वारा जल संरक्षण व पर्यावरण के लिए साप्ताह के अंतिम दिन अपना समय निकाल कर वे पहाड़ियों की ओर कुदाल व फावड़ा लेकर परिवार के साथ निकल जाते है खरमा ने पानी रोकने 70 टैंक और तालाब बनाए हैं वह ऑक्सीजन पार्क बना रहे हैं अब उन पहाड़ियों की ओर पक्षी लौटने लगे हैं प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद नगर निगम के मिशन और मिलियन ट्री अभियान का भी उल्लेख किया इस अभियान के तहत सिंदूर वन लगाना है यह वन ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है सिंदूर के पौधे उन बहादुरों के याद में लगाए जा रहे हैं जिन्होंने देश के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया प्रधानमंत्री ने देश से आह्वाहन किया है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पेड़ लगाए पानी बचाएं और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करे, जैसी कई प्रेरक बाते कार्यक्रम में बताई गई प्रधानमंत्री ने कहा के छोटी-छोटी आदतें जब सामूहिक संकल्प बन जाती है तो बड़ा बदलाव तय हो जाता है मंडल अध्यक्ष राजपूत ने बताया के मंडल के सभी 35 बूथो के अध्यक्षो ने इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की थी फोटो क्रमांक 01: ग्राम लोनी भीमपुरा में पान टप पर कार्यक्रम सुनते लोग
फोटो क्रमांक 02 ग्राम शोभापुर में मन की बात कार्यक�









