*अभा वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई तथा मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय समता भवन में सामुहिक योगाभ्यास किया*








रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया।




अभा वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई तथा मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय समता भवन में सामुहिक योगाभ्यास किया गया।इस दौरान महिलाओं ने प्राणायाम के मुख्य सात प्रकारों भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उज्जायी, शीतली, और शीतकारी का अभ्यास किया। वैश्य समाज की जिला प्रभारी एवं योग ट्रेनर श्रीमती कल्पना हेड़ा ने कहा कि प्रत्येक प्राणायाम के अपने विशिष्ट लाभ हैं, जो प्राणायाम योग को समग्र स्वास्थ्य के लिए एक बहुमुखी अभ्यास बनाता है। उल्लेखनीय है कि समता भवन में महिलाओं द्वारा विगत एक सप्ताह से लगातार योगाभ्यास किया जा रहा है।योगाभ्यास करने वालों में ममता जैन, उषा जैन, कल्पना हेड़ा, ममता वर्मा,पुष्पा कोचर,सुनिता सांड,भारती शर्मा, उषा मेहता,नीता अग्रवाल,सीमा जैन, ज्योती निलोसे,विजया राका,विनिता जैन,सुनिता रेदासनी,प्रीति अग्रवाल,सोना शर्मा, कृष्णा सोनी,पिंकी गुप्ता, स्मिता सोनी,प्रिया अग्रवाल,माधुरी काबरा,छमा ठाकुर,सुनिता तोषनीवाल,अंकिता माहेश्वरी आदि शामिल थी।








