क्राइममध्य प्रदेश

*12 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को बडवानी से किया गिरफ्तार ।* *देखे वीडियो*

 

 

 

प्रेस नोट*

जिला मुख्यालय हरदा दिनांक 07.06.2025

*12 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को बडवानी से किया गिरफ्तार ।*

रिपोर्ट:,यश पांडे

जिला हरदा में पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, माननीय जेएमएमसी न्यायाल हरदा के प्रकरण क्रमांक SCNIA 1311/2013, धारा 138 एन आई. एक्ट के तहत फरार आरोपी दिलीप पिता समीरचंद्र जैन, उम्र 60 वर्ष को मुखबिर सूचना के आधार पर मिडिल स्कूल के पास, यूनिटी डेंटल केयर हॉस्पिटल, बड़वानी से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी विगत 12 वर्षों से फरार था तथा न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी की कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 365 जगदीश पाण्डव आरक्षक 69 रवीश कामले सैनिक 110 अरविंद दामड़े ,थाना कोतवाली हरदा तथा साइबर सेल हरदा से आरक्षक लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!