*जन जागृति मंच ने समाजसेवी संगठनों और मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान*











रिपोर्ट,:,यश पांडे
जन जागृति मंच खिरकिया के तत्वाधान में इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में नगर में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों एवं नगर में सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान श्री डी. एस. रघुवंशी (जिला शिक्षा अधिकारी ), श्री प्रवीण इवने (उपायुक्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ), श्रीमती प्रिन्सी जैन (नायब तहसीलदार ) एवं श्री आनंद अग्रवाल (सहायक परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान ) के विशिस्ट आतिथ्य में स्थानीय गुर्जर छात्रावास में आयोजित किया गया.. जिसमें मेधावी छात्रों एवं नगर की मुक्तिधाम समिति, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन, समता महिला मंडल, छीपाबड़ विकास समिति एवं खिरकिया नव निर्माण समिति का उनके द्वारा समाज सेवा के छेत्र में किये जा रहे कार्यों हेतु सम्मान किया गया.. इस अवसर पर डी. इ. ओ. श्री रघुवंशी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि ये तो एक पड़ाव है अभी आपको और आगे कड़ी मेहनत इसी तरह करते हुए आगे बढ़ना है..
श्री प्रवीण इवने ने भी विद्यार्थिओं को सफलताओं को हासिल करने हेतु उपयोगी कदम कैसे उठाये इसके साथ जल संरक्षण कितना जरुरी है वर्तमान परिवेश में इस पर विस्तार से जानकारी दी..
श्री आंनद अग्रवाल ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के आगामी समय में एकाग्रता बनाये रखने तथा अपनी पढाई में निरंतरता बनाये रखने से सम्बंधित बातों पर जोर देते हुए लक्ष्य प्राप्ति कैसे कि जाये ये बताया.. संस्था की और से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह कमल नयन काबरा, श्याम तापड़िया, रघुवीर पटेल एवं रमाशंकर गोदारा ने भेंट किये.. स्वागत भाषण सुनील जैन ने दिया.. मंच पर संस्था के पंकज सांड एवं सुनील जैन भी मौजूद थे..
कार्यक्रम का संचालन अजीत सिंह राजपाल ने किया एवं आभार दुर्गादास पाटिल ने माना. इस अवसर पर नप के पूर्व अध्यक्ष गंगाविशन मुनीमजी, व्यापारी एसोसियन अध्यक्ष पूनम चंद सोनी, समाजसेवी ओम प्रकाश तापड़िया, चम्पालाल भंडारी, सदाशिव पाटिल, चंद्र गोपाल रान्वे, टी. के. राय सहित मंच के रामशंकर गौर, गोलू दरबार, जय पटेल, अलोक अग्रवाल, गोविन्द शर्मा, राजेश सोनी आशीष अग्रवाल , गणेश श्रीवास, जित्तू पटेल, शैलेन्द्र राय, राजेश मालू, सहित अन्य लोग उपस्थित थे…
जिन संस्थाओं को सम्मानित किया गया उनमें अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मुक्तिधाम समिति खिरकिया, समता महिला मण्डल, छीपाबड़ विकास समिति तथा खिरकिया नवनिर्माण समिति शामिल है। वहीं जिन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया उनमें कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा की खुशबू गोपाल मालू ( लिटिल लीडर्स स्कूल),कक्षा आठवीं की रागिनी मनोज डोंगरे (सेंट ज्युड्स को एड स्कूल), माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कक्षा दसवीं के प्रिंस गोविंद बघेल (शांति निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल), माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कक्षा 12वीं बारहवीं कॉमर्स संकाय की निशा अखिलेश गुर्जर (शांति निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल) बारहवीं गणित संकाय की – खुशी सुरेश तोमर (इम्पीरियल पब्लिक स्कूल),बारहवीं बायोलॉजी संकाय के पीयूष माधव मिश्रा (सीएम राइज स्कूल खिरकिया),बारहवीं कृषि विज्ञान संकाय के आर्यन राजपूत एवं सिद्धांत राजपूत (इम्पीरियल पब्लिक स्कूल), बारहवीं ह्यूमिनिटीज संकाय के वासुदेव हतेसिंह चौहान (सीएम राइज स्कूल खिरकिया)। इसके अलावा सीबीएसई दसवीं के हर्ष राज संतोष सोनेर (सूर्योदय एकेडमी),सीबीएसई बारहवीं कॉमर्स संकाय के हार्दिक विकास जैन (सीओन रे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल),बारहवीं साइंस के सिध्दार्थ विक्रमसिंह मंडलोई (सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी) तथा बारहवीं आर्ट जूही मनीष मीणा









