*जिले में 200 करोड़ से अधिक के रोड एवं पुलों की मंडी बोर्ड से दी है कमल पटेल ने सौगातें*:*विजय सिंह राजपूत (भाजपा मंडल अध्यक्ष)*









जिले में 200 करोड़ से अधिक के रोड एवं पुलों की मंडी बोर्ड से दी है कमल पटेल ने सौगातें:-राजपूत
:-भाजपा चारूवा मंडल के अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने विकास कार्यो को लेकर कांग्रेस विधायक आरके दोगने को एक बार दिया करारा जवाब


खिरकिया/ चारूवा । जिले के गांवों एवं शहरी क्षेत्र में मंडी बोर्ड के माध्यम से करोड़ों रूपए की रोड एवं पुल-पुलिया के निर्माण कार्य की सौगात प्रदेश के तत्कालीन कृषि मंत्री कमल पटेल ने जनता एवं किसानों को दी है। आज किसानों को अपने खेत-खलिहान एवं गांव से शहर की कृषि उपज मंडी तक ट्रैक्टर-ट्रॉली अथवा बैलगाड़ी से उपज विक्रय के लिए लेकर आने के दौरान कोई दिक्कत नहीं होती है। प्रदेश के तत्कालीन कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने कार्यकाल में मंडी बोर्ड से 200 करोड़ रूपए से अधिक के रोड एवं पुल-पुलिया के निर्माण की मंजूरी हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र सहित समूचे जिले के लिए प्रदान की थीं। कांग्रेस विधायक आरके दोगने खुद गांवों में पहुंचकर कमल पटेल के विकास कार्यो को देख सकते हैं। यह बात भाजपा के चारूवा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही। दरअसल कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने बीते दिनों खिरकिया कृषि उपज मंडी के गेट पर किसान कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा विकास कार्य नहीं कराने का आरोप अपने भाषण के दौरान लगाया था। जिस पर भाजपा चारूवा मंडल अध्यक्ष श्री राजपूत ने कांग्रेस विधायक को करारा जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस विधायक को अपनी जीत पर इतना इतराने की जरूरत नहीं है। हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। लेकिन चुनाव हारने के बाद भी कमल पटेल आज भी जनता के दिलों पर राज करते हैं, आज भी जनता के असली हीरो कमल पटेल ही हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजपूत ने बताया कि मंडी बोर्ड के माध्यम से जिले में 200 करोड़ रूपए के रोड एवं पुलों के निर्माण की सौगात कृषि मंत्री रहते कमल पटेल ने किसानों एवं जनता को दी। इसमें 22 पुल-पुलिया शामिल हैं। मंडी बोर्ड से मंजूर कार्यो में से करीब 100 करोड़ रूपए के काम हो चुके हैं। जबकि 100 करोड़ रूपए के प्रगति पर हैं। श्री राजपूत ने कहा कि कमल पटेल द्वारा मंडी बोर्ड से स्वीकृत कराएं गए कामों में से एक पुल का निर्माण कार्य खिरकिया तहसील के ग्राम जयमलपुरा में चल रहा है। कांग्रेस विधायक जयमलपुरा की जनता के बीच जाकर पूछकर देख सकते हैं कि इस पुल की सौगात किसने दी है उन्हें लोगों से ही करारा जवाब मिल जाएगा और उनका सफेद झूठ भी उजागर होगा, जो सफेद झूठ वे अपने भाषण में बोल रहे थे। मंडल अध्यक्ष श्री राजपूत ने छीपाबड़ से कुड़ावा, खिरकिया से पोखरनी बायपास रोड, सारंगपुर से खरड़, धनवाड़ा से नीमसराय, कुड़ावा से चौकड़ी, छीपाबड़ से पिपल्याभारत सहित अनेक सडक़ों के निर्माण की सौगात क्षेत्र की जनता एवं किसानों को कमल पटेल ने दी है। इसके चलते बारिश के दिनों में जनता एवं किसानों को गांव से शहर एवं मंडी तक आवागमन करने में कोई परेशानी नहीं होगी। श्री राजपूत ने कहा कि कमल पटेल द्वारा सिंचाई के क्षेत्र में दी गई सौगातों में खिरकिया ब्लॉक में निर्मित इमलीढाना का डैम भी कांग्रेस विधायक आरके दोगने को जाकर देखना चाहिए। डैम से सिंचाई के लिए हजारों एकड़ रकबे में किसानों को पानी मिल रहा है। इस डैम के कारण क्षेत्र के किसानों खासकर आदिवासियों की तस्वीर एवं तकदीर बदल गई है। श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने क्षेत्र में विकास कार्य तो कुछ कराया नहीं, सिर्फ बड़बोले नेता बनकर सफेद झूठ बोलते रहते हैं।








