मध्य प्रदेश
*भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में सफलता के बाद हरदा जिले में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा*… ..*भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने अधिक से अधिक नागरिकों के शामिल होने की अपील की* .. .. *प्रत्येक गांव से पूरे उत्साह उमंग ने निकलेगी तिरंगा यात्रा :हेमंत राजपूत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष*












भारत पाकिस्तान युद्ध में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने दुश्मन देश में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है
भारतीय सेना के पराक्रम और सेना के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कल 16 मई को तिरंगा यात्रा निकलने का कार्यक्रम रखा है
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने बताया देश की सेना और उसके पराक्रम के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी कल दोपहर 2:30 से गौमुख मंदिर खिरकिया वार्ड क्रमांक 1 से बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा प्रारंभ करेगी कल हम सभी लोग हरदा के नेहरू स्टेडियम में पहुंचेंगे जहा से विशाल तिरंगा यात्रा में सभी लोग शामिल होगे
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत राजपूत ने बताया पूरे गांव के पदाधिकारियों किसानो आम नागरिकों से हमने संपर्क कर अपील की है की सभी देश की सेना के सम्मान और आभार के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हो








