मध्य प्रदेश

*अहिल्याबाई होलकर का जीवन सबके लिए अनुकरणीय* *(देखे वीडियो)*

 

*अहिल्याबाई होलकर का जीवन सबके लिए अनुकरणीय*

रिपोर्ट:,,यश पांडे

डिण्डोरी- भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत सिंदूर यात्रा का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। जिला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। कहा कि भाजपा उन सभी महात्माओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है, जिन्होंने समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज हित में अनेकों योजनाएं चला रखी है। भारत की वीरांगनाओं ने हमारे देश और समाज को सुरक्षित रखा। उसी क्रम में जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर ने अपनी कुशलता से शासन और समाज को नई दिशा दी। रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने प्रतिभा और योग्यता के बल पर साधारण परिवार से निकलकर राजघराने में अपनी जगह और पहचान बनाई। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में पार्टी द्वारा त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में सिंदूर यात्रा का आयोजन हुआ है। सती प्रथा के उन्मूलन के लिए प्रयास किए और दहेज प्रथा को अपराध घोषित किया। शहीद सैनिकों की विधवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी बुनने की कला भी सिखाई।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुंवरिया मरावी एवं आभार अनीता अरोरा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री सपना जैन मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जनपद समनापुर, अध्यक्ष पवंती कुशराम, मंडल उपाध्यक्ष रजनी श्रीवास, मंडल मंत्री दीपिका भारद्वाज, मंडल कोषाध्यक्ष रजनी मंदे, पार्वती बरमैया, प्रतिमा सारथी, नीता चुनपुरिया, ललिता बर्मन, अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, सक्का मंडल महामंत्री रोहित मरकाम, सरिता सारस, स्मिता बर्मन, कमला तेकाम शाहिद बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!