मध्य प्रदेश
*27 व 29 मई को कृषि उपज मण्डी हरदा में नीलामी कार्य बंद रहेगा*









27 व 29 मई को कृषि उपज मण्डी हरदा में नीलामी कार्य बंद रहेगा*

हरदा 26 मई 2025/ कृषि उपज मण्डी हरदा में 27 व 29 मई कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। कृषि उपज मण्डी के सचिव ने बताया कि 27 मई को अमावस्या होने व 29 मई गुरूवार को महाराणा प्रताप जयंती का शासकीय अवकाश होने के कारण कृषि उपज मण्डी में कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। सचिव कृषि उपज मण्डी हरदा ने किसानों से अनुरोध किया है कि 27 मई मंगलवार व 29 मई गुरूवार को अपनी उपज विक्रय के लिये मण्डी प्रांगण में नहीं लावें।








