*सोनतालाई मंडल की बैठक में शहीद ईलाप सिंह उद्वहन सिंचाई परियोजना का काम शुरू होने पर पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल का आभार व्यक्त किया गया*..*(देखे वीडियो)* …….*शहीद ईलाप सिंह सिंचाई परियोजना से उज्ज्वल होगा किसानो का भविष्य:,,राजेश गोदारा*








भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस एवं बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने हेतु आज हरदा विधानसभा के सोनतलाई मण्डल में मंडल अध्यक्ष बंशीलाल जी पवार के नेतृत्व में बुथ अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति मे बैठक माँ नर्मदा आश्रम जामली पर सम्पन्न हुई जिसमे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई एवं मा.श्री कमल जी पटेल द्वारा शहीद ईलाप सिंह उद्वहन सिंचाई परियोजना का काम चालू होने पर पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल जी पटेल के नाम धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर आभार माना गया साथ ही सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार और पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार माना
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश गोदारा ने कहा शाहिद ईलाप सिंह सिंचाई परियोजना से किसानो का भविष्य उज्जवल होगा अब हरदा जिले के किसान तीन फसल आसानी से ले सकेंगे
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल के अथक प्रयासों से ये संभव हो पाया है
सोनतालाई मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष संहित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियो ने भाजपा सरकार और पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया









