*परिवार एजुकेशन सोसाइटी द्वारा हरदा जिले मे मिली 2 नई मोबाइल मेडिकल क्लिनिक की सौगात* ….. *संस्था द्वारा आज हरदा जिले के रेहटगाँव एवं सिराली तहसीलों के लिए दो निशुल्क मोबाइल मेडिकल क्लीनिक की शुरुआत की गई जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डीडी उईके ने किया*







परिवार एजुकेशन सोसाइटी द्वारा हरदा जिले मे मिली 2 नई मोबाइल मेडिकल क्लिनिक की सौगात|
रिपोर्ट:,यश पांडे






परिवार संस्था एक मानवतावादी संस्था हैं जो स्वामी विवेकानंद एवं श्री रामकृष्ण परमहंस जी के आदर्शो पर सेवा कार्य कर रही है,जिसकी स्थापना IIT एवं IIM से अलुमनी रहे श्री विनायक जी लोहानी द्वारा 2003 मे पश्चिम बंगाल मे की गई| संस्था द्वारा मध्य प्रदेश, झारखंड, एवं छत्तीसगढ़ मे भी सेवा कार्य किये जा रहा है |संस्था द्वारा मध्य प्रदेश के 19 जिलो मे प्रदेश के 19 जिलों में एवं झारखंड व छत्तीसगढ़ के एक जिलों में सेवा कुटीर का संचालन किया जा रहा है| मध्य प्रदेश के 15 जिलों में कुल 30 मोबाइल मेडिकल क्लीनिक चलाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से 1600 अधिक गांव में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है| संस्था द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर भी आयोजित किए जाते हैं जिसमें मध्य प्रदेश के 36 जिले एवं उत्तर प्रदेश व राजस्थान के एक-एक जिले शामिल है,नेत्र शिविर के माध्यम से संस्था द्वारा कुल 6.60 लाख से अधिक लोगों का निशुल्क आंखों की जांच एवं 75000 से अधिक आंखों के ऑपरेशन कराया जा चुके हैं | संस्था द्वारा मध्य प्रदेश के 23 जिलों में निशुल्क 94 एम्बुलेंस भी संचालित की जा रही है जिसके माध्यम से 3 लाख से अधिक लोगों को एंबुलेंस सुविधा का लाभ मिला है |संस्था द्वारा आज हरदा जिले के रेहटगाँव एवं सिराली तहसीलों के लिए दो निशुल्क मोबाइल मेडिकल क्लीनिक की शुरुआत की गई जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री डीडी उईके ,हरदा कलेक्टर श्री आदित्य सिंह जी ,हरदा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एचपी सिंह एवं परिवार संस्था के सचिव श्री कपिल जी, प्रवीण शर्मा जी, रेमलाल जी, प्रतीक जी, हर्ष जी एवं अन्य साथी गण की उपस्थिति में किया गया ,इस सुविधा के माध्यम से दोनो तहसीलों के लगभग 104 गांव के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी |संस्था द्वारा हरदा जिले में पहले से ही 30 सेवा कुटीर ,नेत्र शिविर एवं 2 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।








