*पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने परियोजना प्रशासक महोदय मोरण्ड, गंजाल एवं होशंगाबाद बैराज परियोजना कियांवयन इकाई (पीआईयू) सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम, (म०प्र०) को पत्र लिखा*… … *पत्र में तहसील के 68 खिरकिया के 27 तथा टिमरनी के गांव जोड़ने की मांग की*








*पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कमल पटेल ने परियोजना प्रशासक महोदय मोरण्ड, गंजाल एवं होशंगाबाद बैराज परियोजना कियांवयन इकाई (पीआईयू) सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम, (म०प्र०) को पत्र लिखा*
रिपोर्ट:यश पांडे




मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने पत्र लिखकर मांग है कि शहीद ईलाप सिंह माइको उद्वहन सिंचाई परियोजना में तवा परियोजना से असिंचित ग्रामों कि सिचाईयों कि योग्य भूमि को जोडा जाए।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बताया पत्र के माध्यम से बताया कि उरोक्त विषयान्तर्गत लेख हैं कि शहीद ईलाप सिंह माइको उद्वहन सिंचाई परियोजना जो कि मध्यप्रदेश शासन नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण विभाग भोपाल द्वारा 26890 हैक्टर सिंचाई क्षेत्र की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं। जिसमे हरदा तहसील के 4 ग्राम, हंडिया तहसील के 68 ग्राम, खिरकिया तहसील के 27 ग्राम तथा टिमरनी तहसील 19 ग्राम इस प्रकार 118 ग्रामों की कुल 26890 हैक्टर क्षेत्र में सिंचाई की जाना प्रस्तावित हैं। परंतु उक्त 118 ग्रामों में से 54 ग्रामों का रकबा 12,910 हे० जो कि तवा सिंचाई परियोजना से सिंचित होना बताया गया है। परंतु उक्त ग्राम तवा सिंचाई परियोजना के अंतिम छोर पर होने की वजह से रवि कि सिंचाई में पानी नहीं पहुँच पाता हैं। जिससे कि कृषकगणों में आपस में विवाद एवं लड़ाई झगडा, लॉ आर्डर की परिस्थिति बन जाती है। एवं अन्य 37 ग्रामो कि सिंचाई योग्य जमीन जिसका रकबा 14081 हे० है जो कि शहीद ईलाप सिंह परियोजना के कमाण्ड क्षेत्र से लगी होने के कारण कृषको द्वारा बार बार मांग की जा रही हैं कि हमारे 37 ग्रामों को भी शहीद ईलाप सिंह माइको उद्वहन सिंचाई परियोजना में सम्मिलित किया जावें।
अतः श्रीमान से निवेदन है कि उक्त तवा सिंचाई परियोजना के अंतिम छोर (टेल ऐरिया) के कुछ ग्रामों का जिनका रकबा 12910 हैक्टर तथा शहीद ईलाप सिंह परियोजना के कमाण्ड क्षेत्र से लगे हुये 37 ग्रामों का 14081 हैक्टर, इस प्रकार कुल 26991 हैक्टर, कृषि योग्य भूमि को शहीद ईलाप सिंह माइको उद्वहन सिंचाई परियोजना में जोड़ने का कष्ट करे।








