*नेशनल हेराल्ड मामले के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा ने पुतला फूंका*…..*कांग्रेस पर जमकर वरसे भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा*….. .*(देखे वीडियो)*







कांग्रेस पार्टी देश को गुमराह कर रही है :विजय जेवल्या




भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ परशुराम चौक हरदा पर प्रदर्शन किया गया भाजपा परिवार हरदा ने कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका, भाजपा युवा मोर्चा ने पुतले दहन से पहले भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कमल कुंज से लेकर परशुराम चौक तक उनका जुलूस निकाला और प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद और सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और राहुल गांधी चोर मचाए शोर के नारे लगाए, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश काका वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश बादर और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवलया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे









