*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को दी खुशखबरी* …..*(देखे वीडियो)* *1जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की।*









मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुश खबरी है. मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ता मिलेगा. अब केंद्र के समान 55 प्रतिशत भत्ता मिलेगा. सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इसकी घोषणा भी कर दी है.
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज इसकी घोषणा की है ….
देखे वीडियो
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ये कहा
दरअसल भोपाल में राजपत्रित अधिकारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा. महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीवाली अच्छी मनाकर किया जाएगा.
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की x पोस्ट









