*खिरकिया कृषि उपज मंडी में हम्मालों की हड़ताल समाप्त हुई*….*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की मध्यस्थता में व्यापारियों और हम्माल मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनी सहमति*…*(देखे वीडियो)* *शनिवार से किसान भाई मंडी में अपनी उपज विक्रय के लिए ला सकते है*…..*हर समस्या का हल खिलता कमल के नारे लगे*










रिपोर्ट:,यश पांडे
खिरकिया कृषि उपज मंडी में तीन दिनों से जारी हड़ताल आखिर समाप्त हो गई पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल की मध्यस्ता से व्यापारी और हम्माल मजदूर संघ में बनी सहमति
तीन दिनों से लगातार मजदूरों की हड़ताल जारी थी इसलिए खिरकिया मंडी बंद थी जिसको लेकर किसान व्यापारी मजदूर सभी परेशान रहे
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल से दोनो पक्षों ने हस्तक्षेप का आग्रह किया इसके बाद आज शाम को कृषि उपज मंडी में पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल पहुंचे कमल पटेल ने सभी पक्षों को ध्यान से सुना और व्यापारी और मजदूर दोनो के हितों को ध्यान में रख कर सहमति करवाई
आज देर शाम खिरकिया कृषि उपज मंडी ने प्रेस नोट जारी कर दोनो पक्षों के सहमत होने और शनिवार में कृषि उपज मंडी में चालू रहने बाबद प्रेस नोट जारी किया ….इस अवसर पर कृषि उपज मंडी में एसडीएम अशोक डेहरिया एसडीओपी रोवर्ट ग्रेवाल मंडी सचिव सहित भाजपा के वरिष्ट नेता व्यापारी मजदूर हम्माल प्रतिनिधि उपस्थित हुए
कृषि उपज मंडी से जारी प्रेस नोट










