*खिरकिया भाजपा मंडल की कार्यकारिणी की सूची जारी हुई* ….. *नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा कार्यकेताओ को मिला महत्व पूर्ण स्थान*…









बहुत इंतजार के बाद आज भाजपा मंडल की कार्यकारिणी की सूची जारी हुई है….
उल्लेखनीय है संगठन महावर्प में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद सभी को मंडल कार्यकारिणी की सूची की प्रतीक्षा थी


आज शाम खिरकिया मंडल की कार्यकारिणी की सूची जारी हुई जिसको लेकर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह देखा गया
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने बताया केंद्रीय मंत्री डीडी उईके पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा की सहमति से आज भाजपा मंडल की कार्यकारिणी की सूची जारी। हुई है

मंडल की सूची मे हमने देखा नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे है
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कल देर शाम भाजपा मंडल की सूची शेयर की
उल्लेखनीय है भाजपा मंडल की सूची में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण स्थान मिला है
वरिष्ट भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं दी है और कहा है भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हम सभी बहुत भाग्यशाली है जो पार्टी के माध्यम से देश और जनता की सेवा कर रहे है
वरिष्ट भाजपा नेता शकर खरबड़िया ने सभी को शुभकामनाएं दी है और भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पण के भाव से कार्य करने का संदेश दिया है
वरिष्ट भाजपा नेता सुधीर सोनी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा सूची में नगर के साथ साथ गांवो में भी महत्वपूर्ण दायरीत्व दिए गए है इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी







