*जन जागृति मंच के सदस्यों ने खिरकिया सीएमओ को रेलवे गेट के दोनो ओर भीषण गर्मी से लोगो को बचाने किए हरी नेट लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा*








रिपोर्ट;यश पांडे

कृपया पीडीएफ पर क्लिक करे
वर्तमान में चूँकि तापमान अपने चरम पर है नगर के मध्य में स्थित रेल्वे गेट कई बार दिन में लम्बे समय तक बंद रहता है, इस कारण गेट के दोनों तरफ खड़ी आम जनता (विशेषकर महिलाएं, बच्चों एवं बुजुर्गों ) को अत्यधिक धूप के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए जनजागृति मंच के सदस्यों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक ज्ञापन सौपकर रेल्वे गेट के दोनों तरफ हरी नेट लगाने के लिए निवेदन किया है, जिस से आम जनता को इस समस्या से निजात मिल सकें..
पूर्व के वर्षों में भी नगर पालिका द्वारा उसी स्थान पर नेट लगाए गई थी
आम नागरिकों और ग्रामीण जनो को भीषण गर्मी में कोई परेशान ना हो इस हेतु जन जागृति मंच ने इस ध्यान आकर्षण किया है…..
उपरोक्त ज्ञापन में वरिष्ट पत्रकार सुनील जैन पंकज सांड कमल नयन काबरा गोलू अग्रवाल अजीत राजपाल सुधीर सोनी दुर्गा दास पाटिल जय पटेल दीपक सोनी शैलेंद्र राय राजेश मालू कमलेश मेठवानी नर्मदेश मिश्रा सहित सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर किए









