मध्य प्रदेश

*जिले में फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती*… —- *शाहपुर में मां माचना चौपाटी का किया निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल*

जिले में फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती
—-
शाहपुर में मां माचना चौपाटी का किया निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल


—-

खाद्य सुरक्षा प्रशासन आयुक्त के निर्देशानुसार जिले में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जंक फूड, फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की सघन जांच की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।इसी क्रम में अभिहित अधिकारी बैतूल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मीना कुमरे द्वारा मंगलवार को शाहपुर स्थित मां माचना चौपाटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आदेश चार्ट सेंटर, बालाजी फुल्की चाट सेंटर, भानु फूलकी चाट सेंटर और नामदेव फुल्की सेंटर से कचौड़ी, समोसा, बड़ा, चाट और फुलकी जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने विक्रेताओं को हैंड ग्लोव्स पहनने के निर्देश दिए। इसके अलावा, दुकानों पर डिस्प्ले बोर्ड, रेट लिस्ट और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फूड कलर और फूड एडिटिव्स के अत्यधिक उपयोग से होने वाले संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और सलाह दी कि इनका प्रयोग न्यूनतम किया जाए। इससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनी रहती है और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर नहीं पड़ता।गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण के दौरान प्रफुल्ल इंटरप्राइजेज एजेंसी से शीतल पेय फेंटा और स्प्राइट के तीन नमूने भी एकत्रित किए गए। सभी एकत्रित नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!