*वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई ने मनाया होली मिलन समारोह*





वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई ने मनाया होली मिलन समारोह
रिपोर्टर:यश पांडे




खिरकिया।अभा वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई ने शुक्रवार को शहर की एक निजी कॉलोनी में स्थित रामदेव बाबा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया। महिला इकाई की तहसील अध्यक्ष श्रीमती प्रीति अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने की पहल को लेकर होली मिलन समारोह मनाया गया।इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई की तहसील प्रभारी श्रीमती कल्पना हेड़ा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। इस आयोजन का उद्देश्य भाईचारे, सकारात्मक, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर वैश्य समुदाय की महिलाओं श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती कल्पना हेड़ा, श्रीमती नीता अग्रवाल, श्रीमती ममता जैन, श्रीमती सरोज बनवट, श्रीमती ऊषा जैन,श्रीमती स्मिता सोनी, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती सोनम सोनी, श्रीमती वैजयंती सोनी, श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती प्रिया अग्रवाल आदि उपस्थित थी









