मध्य प्रदेश

*उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैथ लैब का किया शुभारंभ*…..*आयुष्मान भारत योजना गरीबी के लिए वरदान साबित हो रही है : राजेंद्र शुक्ल*…. .*अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओ का लाभ अब गरीब परिवारों को भी मिलेगा: कमल पटेल*

 

 

*उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कैथ लैब का किया शुभारंभ*

हरदा 30 मार्च 2025,

रिपोर्टर:यश पांडे

 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार शाम को हरदा शहर के BHRC ग्रुप के बघेल हॉस्पिटल में “कैथ लैब” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के अभाव में गरीब परिवार के सदस्य बहुत परेशान होते थे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पतालों में अपने गंभीर रोगों का उपचार नहीं करवा पाते थे। जब से सरकार ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की है तब से गरीब परिवार के सदस्यों को एक वर्ष में 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को गुड़ी पड़वा एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मध्य प्रदेश में नए-नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुए हैं जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है। निश्चित ही अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओ का लाभ अब गरीब परिवारों को भी मिलेगा

 

उल्लेखनीय है बघेल हॉस्पिटल में कैथलैव की सुविधा अत्याधुनिक है जिसमे इन्योप्लोस्टी और एंजियोग्राफी की चिकित्सा होगी इसका संचालन सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली राठी (गोल्ड मेडलिस्ट) करेंगी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!