मध्य प्रदेश

*सी.एम. हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में हरदा जिला ‘ए’ रेटिंग के साथ “प्रदेश में नंबर – 1’’ रहा* *पिछले 12 माह में हरदा जिला 12 बार “टॉप 5 ” में शामिल रहा* *हरदा जिले ने कुल 6 बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया*

 

 

 

सी.एम. हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में हरदा जिला ‘ए’ रेटिंग के साथ “प्रदेश में नंबर – 1’’ रहा*
*पिछले 12 माह में हरदा जिला 12 बार “टॉप 5 ” में शामिल रहा*
*हरदा जिले ने कुल 6 बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया*

रिपोर्टर :यश पांडे

हरदा 20 मार्च 2025/

 

 

प्रदेश स्तर पर सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के मामले में प्राप्त 85.38 वेटेज स्कोर प्राप्त कर हरदा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। कलेक्टर  आदित्य सिंह ने बताया कि गत फरवरी माह में प्राप्त “शिकायतों के निराकरण” की प्रगति के आधार पर शासन स्तर से गुरुवार को जिलेवार रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें हरदा जिले को ‘ए’ रेटिंग प्राप्त हुई है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि पिछले 12 माह में हरदा जिला 12 बार “टॉप 5 जिलों” में शामिल रहा है, तथा हरदा जिले ने कुल 6 बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होने बताया कि इस बार द्वितीय स्थान पर 85.07 वेटेज स्कोर के साथ नीमच जिला रहा है, तथा 84.82 वेटेज स्कोर के आधार पर निवाड़ी जिला तृतीय स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि के लिये कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!