*सांसद ने सदन में टिमरनी नर्मदापुरम पिपरिया से करेली के लिए मांगा फोरलेन*… *लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र के लिए सांसद दर्शन चौधरी ने की मांग* …. *(देखे वीडियो)*….. *क्षेत्र के विकास के लिए इस फोरलेन की है महती आवश्यकता : सांसद दर्शन सिंह चौधरी*






सांसद ने सदन में टिमरनी नर्मदापुरम पिपरिया से करेली के लिए मांगा फोरलेन
क्षेत्र के विकास के लिए इस फोरलेन की है महती आवश्यकता : सांसद दर्शन सिंह चौधरी


दिल्ली लोकसभा सत्र में सोमवार को नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सदन में टिमरनी नर्मदापुरम बाबई सोहागपुर पिपरिया गाडरवारा करेली फोर लाइन राष्ट्रीय मार्ग का आग्रह किया। सांसद चौधरी ने सदन में टिमरनी से करेली तक स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में परिवर्तित करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन किए जाने की मांग की। लोकसभा में सांसद ने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में फोरलेन रोड की बहुत आवश्यकता है। उसमें हमारे टिमरनी से जो फोर लाइन गया है टिमरनी सिवनी मालवा नर्मदापुरम माखननगर सोहागपुर पिपरिया गाडरवारा करेली तक यह फोर लेन ले जाने से लगभग मेरे क्षेत्र की 21 लाख जनसंख्या को प्रत्यक्ष फायदा होगा। चूंकि फोर लाइन बनने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, हमारे यहां खेती का स्ट्रक्चर बहुत बड़ा है। नर्मदा मैया का इलाका है। इसलिए मेरा निवेदन है कि इस फोरलेन रोड में हमारे नर्मदापुरम नरसिंहपुर क्षेत्र की समृद्धि छुपी हुई है। आवागमन बहुत ही सुविधाजनक हो जाएगा। इसलिए निवेदन है इस फोर लाइन मार्ग को देकर हमारे क्षेत्र को अनुग्रहित करें।








