मध्य प्रदेश
*पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व विधायक श्री विष्णु राजोरिया के निधन पर खिरकिया कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की*





*प्रेस नोट*



आज दिनांक 12-3-2025 को नगर कांग्रेस कमेटी खिरकिया के द्वारा हरदा खिरकिया विधानसभा के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार मे पूर्व मंत्री श्री विष्णु राजोरिया के दुःखद निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित कि गई
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी ने उनको हरदा खिरकिया विधानसभा का असली विकास पुरुष बताते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला विधायक प्रतिनिधि श्री संजय सिँह चौहान एवं राकेश पाराशर ने श्री राजोरिया जी के निधन को हरदा के लिए अपूरणीय क्षति बताया इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी जिला प्रवक्ता अनुरूप बायवार रामनिवास पटेल संजय मिश्रा संजय सिँह चौहान राकेश पाराशर सावन शर्मा अनिल मलाकार कृष्णा पाराशर मंजीत बघेल आनंद मांझी सुनील छंचार प्रवीण पाटिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे









